इम्फाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध उग्रवादियों को मार गिराया।
पुलिस ने शुक्रावार को बताया कि असम रायफल्स के जवानों ने उखरुल जिले में रिहांग गांव के पास दो उग्रवादियों को बुधवार को मार गिराया।
पुलिस का कहना है कि संदिग्ध उग्रवादियों ने जवानों के नियमित गश्त के दौरान घात लगाकर हमले की साजिश की थी।
सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी समाप्त होने के बाद घटनास्थल से एक एके-56 रायफल और 10 चक्र कारतूस भी बरामद किए गए।
dharmpath.com dharmpath