विधु विनोद चोपड़ा का हमेशा आभारी रहूंगा : शरमन

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के साथ ‘थ्री इडियट्स’ और ‘फरारी की सवारी’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता शरमन जोशी ने साझा किया कि उन्होंने हमेशा उन्हें अच्छी फिल्मों की पेशकश दी है, इसलिए वह हमेशा उनके आभारी हैं।

फिल्म ‘वजीर’ की स्क्रीनिंग पर शरमन ने कहा, “विधु विनोद चोपड़ा हमेशा मेरे लिए खास रहे हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने संभवत: हमेशा अपने जीवन की दो महत्वपूर्ण फिल्मों में से है। मुझे उम्मीद है कि मुझे दोबारा उनकी फिल्म मिलेगी। मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा, क्योंकि उन्होंने मुझे अच्छी पेशकश दी हैं।”

शरमन को आखिरी बार डेजी शाह, जरीन खान और करण सिंह ग्रोवर अभिनीत फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में देखा गया था। यह फिल्म लोकप्रिय ‘हेट स्टोरी’ की सीक्वल थी।

विशाल पंड्या द्वारा निर्देशित फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

शरमन का मानना है कि ‘वजीर’ अद्भुत फिल्म है। इसके साथ उन्होंने उनकी अगली फिल्म के लिए बधाई दी। यह फिल्म संजय दत्त की बायोपिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493