सियोल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का संचालन लाभ 6,100 अरब वॉन (5.1 अरब डॉलर) रहा है।
चौथी तिमाही का यह संचालन लाभ पिछली तिमाही की तुलना में 17.46 प्रतिशत कम रहा है, लेकिन एक साल की तुलना में इसमें 15.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान आय 53,000 अरब वॉन रही है, जो पिछली तिमाही की तुलना में 2.55 प्रतिशत अधिक है, लेकिन एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 0.51 प्रतिशत अधिक है।
वर्ष 2015 में कंपनी का संचालन लाभ पिछले साल की तुलना में 5.35 प्रतिशत बढ़कर 26,370 अरब वॉन रही है, जबकि आय 2.85 प्रतिशत बढ़कर 2,00,340 अरब वन रही है।
कंपनी शुद्ध लाभ के अनुमान जारी नहीं करती है।
कंपनी के अंतिम नतीजे बाहरी ऑडिट के बाद इस महीने के अतं तक जारी किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath