आलिया का गीत ‘समझावां’ 5 करोड़ से ज्यादा ने देखा

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट के लोकप्रिय गीत ‘समझावां’ को यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या 5 करोड़ के पार हो गई है।

‘समझावां’ गीत आलिया की 2014 की रोमांटिक-कॉमेडी ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से लिया गया है, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है।

इसी गीत को आलिया ने जुलाई, 2014 में गाया था और वीडियो शेयरिंग साइट पर पोस्ट किया था।

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म के गीत पर फिल्म निर्देशक करण जौहर ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘समझावां अनप्लग्ड’ को 5 करोड़ बार देखा गया।

इस गीत की वीडियो में आलिया कई दृश्यों के बीच मंच पर गीत गाते हुए नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ आशुतोष राणा और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493