4जी लेकर आएगा बड़े बदलाव : मंत्री

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो ब्रांड की 4जी सर्विस की लांचिंग से पहले संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह तकनीक भारत में बड़े बदलाव लेकर आएगी।

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो ब्रांड की 4जी सर्विस की लांचिंग से पहले संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह तकनीक भारत में बड़े बदलाव लेकर आएगी।

प्रसाद ने ईटीवी को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, “मैंने 4जी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आपको रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया आदि सभी से 4जी सेवा मिलेगी। मैं चाहता हूं कि इन सेवाओं में प्रतियोगिता हो ताकि ग्राहकों को संतोषप्रद सेवा मिले।”

“4जी तकनीक से उपभोक्ताओं को बेहतर ऑनलाइन अनुभव मिलेगा चाहे वो तेज वेब ब्राउसिंग हो, डाउनलोड हो या वीडियो ऑन डिमांड हो। इसके अलावा इससे कई सामाजिक सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। जैसे ऑनलाइन हेल्थकेयर, शिक्षा और प्रशासन।”

“इस सेवा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को भी बढ़ावा मिलेगा जिसमें डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया आदि प्रमुख हैं। इनमें देश को आगे ले जाने की क्षमता है। डिजिटल इंडिया से भारत को ताकत मिलेगी। “

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को स्टार्ट अप इंडिया आंदोलन की शुरुआत करने वाले हैं जिसमें देश भर के 1,500 से ज्यादा स्टार्ट अप फाउंडर हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493