फ्रांस के 50 वर्षीय स्टीफेन ने उयुनी के 543 किलोमीटर का लूप पांच घंटे, 11 मिनट और सात सेकंड में पूरा किया। उन्होंने इस रेस में 11वीं बार जीत हासिल की है।
विश्व रैली के नौ बार विजेता रहे सेबेस्टियन लोएब ने स्टीफेन से आठ मिनट और 15 सेकंड बाद यह रेस पूरी की।
अर्जेटीना से शुरू हुई 5,000 किलोमीटर की इस रैली का समापन बोलीविया से होते हुए 16 जनवरी को रोसाएरो में होगा।
dharmpath.com dharmpath