प्रधानमंत्री मोदी पठानकोट वायु सेना के अड्डे पहुंचे

पठानकोट (पंजाब), 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पठानकोट में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के अड्डे पर पहुंचे।

यहां पिछले सप्ताह संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था।

मोदी ने पठानकोट में वायुसेना के अड्डे पर पहुंचने के बाद ही भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूरी पर स्थित वायुसेना स्टेशन (एएफएस) के पास किसी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

लंबे समय तक चले चले मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया था, जबकि इस दौरान सात सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए।

सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया, जिस वजह से आतंकवादी लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों सहित आईएएफ की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493