जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में सुधार

श्रीनगर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में शनिवार के न्यूनतम तापमान में सुधार दर्ज किया गया। कारगिल राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, लद्दाख क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से मौसम शुष्क रहने के कारण ठंड में इजाफा हुआ। हालांकि राज्य के कई स्थानों पर शुक्रवार को हल्की बारिश और बर्फबारी भी हुई।

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में राज्य में शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर और घाटी के अन्य स्थानों पर शुक्रवार रात को बादल छाए रहने के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान में सुधार दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शनिवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में दिन में बादल छाए रहने के आसार हैं।”

उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शनिवार को पांच सेंटीमीटर की बर्फबारी देखी गई और यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिणी कश्मीर में स्थित पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी के अन्य स्थानों काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस, अवंतिपुरा में 0.5 डिग्री, कुपवाड़ा में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुकरनाग में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।

जम्मू क्षेत्र के अन्य स्थानों कटरा कस्बे में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 4.8 डिग्री, बटोत में 3.1 डिग्री, उधमपुर में 3.4 डिग्री, कठुआ में 6.4 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर शहर में दिन का अधिकतम तापमान आठ डिग्री और जम्मू शहर में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493