विशाखापत्तनम, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति हासन ने कहा है कि अभिनेता सूर्या के साथ काम करना मजेदार रहा है। वह फिल्म ‘सिंघम’ के तीसरे सीक्वल ‘एस 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
श्रुति हासन (29) ने इससे पहले सूर्या के साथ ‘7आम अरिवु’ में काम किया था।
श्रुति ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘एस 3’ की शूटिंग के लिए वापसी। ‘7आम अरिवु’ के बाद सूर्या के साथ काम करना मजेदार और बिल्कुल हरि सर के साथ भी।”
इस फिल्म की शूटिंग यहां गुरुवार से शुरू हुई।
हरि द्वारा निर्देशित ‘एस 3’ में अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म का संगीत हैरिस जयराज ने दिया है।
dharmpath.com dharmpath