सम-विषम योजना की अवधि नहीं बढ़ेगी : गोपाल राय

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार द्वारा उच्च न्यायालय में यह कहने के एक दिन बाद कि सम-विषम योजना 15 दिन की परीक्षण अवधि के बाद भी जारी रह सकती है, परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि ऐसा नहीं किया जाएगा।

राय ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा योजना अवधि को बढ़ाने की खबर सही नहीं है।

मंत्री ने कहा कि परीक्षण अवधि समाप्त होने के बाद योजना की समीक्षा की जाएगी।

इससे पूर्व शुक्रवार को दिल्ली सरकार के अधिवक्ता हरीश साल्वे ने वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सम-विषम कार योजना का अदालत में बचाव करते हुए कहा था कि इसका स्पष्ट सकारात्मक असर हुआ है और योजना दो सप्ताह बाद भी जारी रह सकती है।

एक जनवरी को प्रायोगिक तौर पर शुरू हुई इस योजना में सम तारीखों को केवल सम पंजीकरण संख्या वाली कारें और विषम तारीखों को विषम पंजीकरण संख्या वाली कारें ही चलाने की अनुमति दी गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493