‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए रफ्तार ने गया गीत

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। ‘बॉटल’, ‘स्वैग मेरा देसी है’ और ‘धूप चिक’ जैसे गीतों के लिए चर्चित रैपर रफ्तार ने आगामी स्टंट पर आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-कभी कीड़ा कभी पीड़ा’ के लिए नया गीत गाया है।

यह वीडियो गीत अर्जुन कपूर पर फिल्माया गया है, वह शो की मेजबानी कर रहे हैं।

रफ्तार को इससे पहले डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में प्रतियोगी के तौर पर देखा गया था, उन्होंने कहा, “चैनल के साथ दूसरा रियलिटी शो है, जहां मेरी आवाज आखिर तक गूंजती है। ‘खतरों..’ मेरी तरह का शो है और मैं खुश हूं कि मुझे म्यूजिक वीडियो के लिए ऑफर मिला। मुझे उम्मीद है कि दर्शक ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए संस्करण को पसंद करेंगे।”

इस म्यूजिक वीडियो का प्रसारण सनसुई स्टारडस्ट अवार्डस कार्यक्रम के दौरान रविवार को प्रसारित होगा।

‘खतरों के खिलाड़ी-कभी कीड़ा कभी पीड़ा’ में जय भानुशाली, सिद्धार्थ शुक्ला, फैसल खान, माही विज, पूर्व मिस इंडिया पार्वती ओमनाकुट्टन, अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी, सना सईद, हिमांशु मल्होत्रा, ऐश्वर्या सखुजा, टीना दत्ता, विवान भतेना, भारतीय हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि और दिग्गज नर्तक मुक्ति मोहन व राघव जुयाल जैसे प्रतियोगी होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493