पार्सल डिलीवरी से भारतीय डाक के व्यापार को मिली रफ्तार

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय डाक के कारोबार में साल 2014-15 में 37 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है जबकि पिछले साल यह -2 फीसदी के नकारात्मक स्तर पर था। इस साल की पहली छमाही में कारोबार में जबरदस्त 117 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। यह जानकारी शनिवार को संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दी।

प्रसाद ने कहा कि फ्लिपकार्ट, अमेजन, स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों समेत 400 से अधिक कंपनियों के साथ गठजोड़ से इसमें दुनिया के सबसे बड़े डिलिवरी प्लेटफार्म बनने की क्षमता है। भारतीय डाक के ई-कॉमर्स डिवीजन का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी अमेजन है।

प्रसाद ने यहां परेल में 12,000 वर्ग फीट के ई-कॉमर्स पार्सल सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारतीय डाक का पिछले साल 11,636 करोड़ रुपये का कारोबार था जिसमें 42 फीसदी डाक और पार्सल सेवाओं का और बाकी बैंकिंग सेवाओं का योगदान था।

उन्होंने कहा कि मार्च 2017 में भारतीय डाक का पेमेंट बैंक काम करने लगेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाई जा सकेंगी। इसके तहत सभी ग्रामीण डाकघरों में कर्मचारियों को आसानी से साथ में लिए जा सकने वाले उपकरण दिए जाएंगे। इससे बैंकिग, बीमा, व्यापार जैसी सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाया जाएगा और सरकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा।

इस मौके पर महाराष्ट्र-गोवा के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अशोक के. दास, पोस्टमास्टर जनरल (पत्र) वी. के. गुप्ता, पोस्टामास्टर जनरल (व्यापार विभाग) राकेश कुमार और मुंबई क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल रणजीत कुमार भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493