शरीफउल्ला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से तीन बेटे और एक बेटी है। बच्चों की सभी जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद वह अकेला हो गया। उसके बेटे उसका ख्याल नहीं रखते थे। इसलिए 26 जून, 2014 को उसने दूसरा निकाह कर लिया और अपने छोटे बेटे के पास जाकर रहने लगा।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि पहली पत्नी से बेटे हसनउल्ला, अनवारुल्लाह व हमीदुल्ला हैं और बेटी अमीना खातून है।
पीड़ित शिक्षा विभाग में जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि आए दिन किसी न किसी बात को लेकर घर में मार-पीट आम बात हो गई है।
शरीफउल्ला ने एसपी से जान माल की सुरक्षा कराने के साथ ही मीरपारा हथगाम स्थित मकान को खाली कराने की गुहार लगाई है।
dharmpath.com dharmpath