जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू (लीड-2)

नई दिल्ली/जम्मू, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को राज्यपाल शासन लागू हो गया। मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के निधन के बाद राज्य में सरकार नहीं रह गई है।

नई दिल्ली/जम्मू, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को राज्यपाल शासन लागू हो गया। मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के निधन के बाद राज्य में सरकार नहीं रह गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “जम्मू एवं कश्मीर राज्य में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है।”

राज्य के जानकार सूत्र ने इसके पहले कहा था कि राज्यपाल शासन लागू हो गया है, लेकिन राजभवन के सूत्रों ने जम्मू में आईएएनएस से कहा कि इस तरह की कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

सईद की बेटी महबूबा मुफ्ती का यद्यपि राज्य में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की मुख्यमंत्री बनना तय है, लेकिन उन्होंने चार दिन की मातम अवधि समाप्त होने से पहले शपथ ग्रहण करने से इंकार कर दिया है।

सईद का गुरुवार को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493