जनपद में थाना बरुआसागर के मोहल्ला सिनोरा निवासी मीना कुशवाहा अपने छह वर्षीय बेटे को घर में छोड़कर बैंक गई हुई थी। मीना के बेटे के अनुसार, मौके का लाभ उठाकर एक चोर उसके घर पहुंचा और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों की नकदी और जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद बालक को बंद कमरे से बाहर निकालकर चोर भाग गया।
चोर के भागने पर बच्चे ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने घर में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जानकारी होने के पर क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस व मीना को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
dharmpath.com dharmpath