पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी रसड़ा अनिल कुमार चतुर्वेदी ने पीड़ित किसान के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
बताया जाता है कि नगपुरा गांव के किसान दिनेश सिंह (35) पुत्र गिरिजा सिंह का बगल के गांव नफरेपुर में खेत है, जिसमें वह गेहूं की बुआई किए हुए है।
रात में उसकी नलकूप से सिंचाई करने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान उन्हें ठंड लग गई और वही खेत में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह में गांव के कुछ लोग खेत के तरफ गए तो दिनेश सिंह को खेत में गिरा देख अवाक रह गए। बाद में इसकी सूचना ग्रामीणों ने घरवालों को दी तो वे भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath