लखनऊ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिससे लोगों को कोहरे और सर्दी से राहत मिली है। पूर्वाचल के कई जिलों में हालांकि सुबह के समय कोहरे और धुंध का असर दिखाई दिया।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। वायुमंडल में नमी की कमी की वजह से तापमान में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा रविवार को राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री, गोरखपुर का 6.0 डिग्री, झांसी का 6.6 डिग्री और इलाहाबाद का 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath