भोपाल, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार को फिर सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ठंड का जोर और बढ़ने का अनुमान जताया है।
राज्य की राजधानी भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, इंदौर का 11.5 डिग्री, ग्वालियर का 7.2 डिग्री और जबलपुर का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इससे पहले शनिवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री, इंदौर का 27 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath