दिल्ली में रविवार सुबह धुंध

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध भरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि धुंध के बावजूद विमानों का संचालन बिना किसी बाधा के हुआ।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 1,500 से अधिक रही।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493