हैरिसन फोर्ड सबसे ज्यादा कमाई कराने वाले अभिनेता

लॉस एंजेलिस, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी फिल्म अभिनेता हैरिसन फोर्ड को हॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई कराने वाला अभिनेता बताया गया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, वेबसाइट ‘बॉक्सऑफिसमोजो डॉट कॉम’ के मुताबिक, हैरिसन (73) की ‘इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम’ सहित 41 फिल्मों ने 7.70 करोड़ डॉलर की कमाई की। इनमें उनकी हालिया फिल्म ‘स्टार वार्स: द फोस अवेकन्स’ भी शामिल है।

इस क्रम में हैरिसन ने अभिनेता सैमुअल एल. जैक्सन (67) को पहले पायदान से खदेड़ते हुए दूसरे पायदान पर ला दिया। इसके बाद अभिनेता टॉम हैंक्स, मॉर्गन फ्रीमैन और एडी मर्फी को जगह दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493