मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘गांधी वर्सेज आजाद’ से बतौर निर्देशक करियर शुरू करने जा रहे अभय कुमार का कहना है कि देश को इस तरह की एक फिल्म की सख्त जरूरत है।
अभय ने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि आज के युवाओं को, विशेष रूप से देश को ‘गांधी वर्सेज आजाद’ जैसी एक फिल्म की सख्त जरूरत है। यह एक विवादस्पद फिल्म है, लेकिन यह भारतीय इतिहास के कुछ तथ्यों को भी दर्शाती है। विश्व, गांधी के अनदेखे पहलू को देखेगा।”
बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो के संस्थापक राज नारायण दूबे के पोते अभय ने गांधी-विरोधी फिल्म के साथ अपने बैनर को फिर से स्थापित करने का फैसला किया है। देव आनंद, मीना कुमारी और अशोक कुमार अभिनीत फिल्म ‘बादबान’ 1954 में इस स्टूडियो द्वारा रिलीज की गई अंतिम फिल्म थी।
अभय ने कहा कि फिल्म का फिलहाल संपादन चल रहा है और इसका 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वह इस फिल्म को फरवरी में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
इस फिल्म में अभय क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का किरदार भी निभा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath