चीन फुटबाल संघ ने आठवें विदेशी कोच एलेन पेरिन को शुक्रवार को कोच पद से बर्खास्त कर दिया था, जिसके बाद होंगबो को नए कोच को रूप में नियुक्त किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
होंगबो को 2009 में और 2011 में राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किया गया था और अपने कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व में टीम ने काफी मैच जीते और 32 साल में पहली बार 2010 में हुए ईस्ट एशिया कप में दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराते हुए जीत हासिल की थी।
वेबसाइट ‘163 डॉट कॉम’ में रविवार को छपी एक टिप्पणी के अनुसार, “होंगबो एक घरेलू कोच हैं और इसीलिए उन्हें चीन के फुटबाल की अच्छी समझ है। वह 2009 और 2011 में राष्ट्रीय टीम के कोच रहे हैं और उनके पास काफी अनुभव भी है। उन्होंने दक्षिण कोरिया के डर से भी टीम को उबारा।”
dharmpath.com dharmpath