वावरिंका ने जीता चेन्नई ओपन खिताब

चेन्नई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। स्विस टेनिस स्टार स्टैन वावरिंका ने रविवार को क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को हराते हुए चेन्नई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया।

इसके साथ वावरिंका ने इस 425,535 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के 20वें संस्करण में अपने खिताब की रक्षा की।

मौजूदा फ्रेंच ओपन विजेता वावरिंका ने एक घंटे 27 मिनट चले खिताबी मुकाबले में कोरिक को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया।

यह विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वावरिंका का कोरिक के खिलाफ तीसरी जीत है। दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493