उत्तर-पश्चिमी चीन के निंगशिया हुई स्वायत्तशासी क्षेत्र की राजधानी यिंचुआन में पांच जनवरी को एक बस में आग लग गई थी। इस घटना में 17 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 33 अन्य घायल हो गए थे।
पुलिस ने आग लगाने वाले संदिग्ध मा योंगपिंग को उसी दिन बाद में गिरफ्तार कर लिया। यिंचुआन में अभियोजक ने रविवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की।
अभियोजक ने कहा कि मा एक निर्माण ठेकेदार के साथ वित्तीय विवाद सुलझाने में नाकाम हो गया था, और उसने अपना गुस्सा एक बस में आग लगाकर निकाला।
dharmpath.com dharmpath