माकपा के नए विकास एजेंडे से सर्वाधिक खुश : चांडी

तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की यहां हो रही दो दिवसीय ‘इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन केरल स्टडीज’ में विकास के एजेंडे को अपनाने पर खुशी जताई है।

आईएएनएस से बातचीत में चांडी ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई है कि माकपा ने विकास के एजेंडे पर तेजी से अमल का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “मैं अब सर्वाधिक खुश व्यक्ति हूं।”

चांडी ने कहा, “यह मेरी सरकार की सबसे बड़ी प्रशंसा है, क्योंकि माकपा को समझ में आ गया है कि वह विकास प्रक्रिया से अलग नहीं रह सकती। पार्टी ने उसी एजेंडे की बातें की हैं, जिन पर हमारी सरकार काम कर रही है।”

‘इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन केरल स्टडीज’ के चौथे संस्करण के उद्घाटन सत्र में माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य पी.विजयन ने राज्य के विकास के संदर्भ में कई बातें कही। इनमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी शामिल था।

चांडी ने कहा, “मुझे खुशी है कि माकपा अब यह भाषा बोल रही है। अब उन्हें अहसास हो गया है कि वह विभिन्न परियोजनाओं के जरिए राज्य को आगे ले जाने के हमारी सरकार के हर कदम का विरोध कर एक बड़ी गलती कर रहे थे।”

उन्होंने कहा कि माकपा के साथ समस्या यह है कि वह अस्तबल को उस वक्त बंद करती है, जब घोड़ा चंपत हो चुका होता है।

उन्होंने कहा, “जरा पीछे देखें। 70 के दशक में वे धान के खेतों से ट्रैक्टरों को भगाने के लिए उनका पीछा करते थे। आज वे ही कृषि के आधुनिकीकरण की बात कर रहे हैं। जब 90 के दशक में राज्य सरकार के दफ्तरों में कंप्यूटर आया तो ये उसे तोड़ने में लग गए। आज वही लोग त्वरित आईटी विकास की बात कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493