लखनऊ, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में सोमवार सुबह धूप रही, जिसने शीतलहर और ठंड से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी। मौसम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री, कानपुर में 6.4 डिग्री, गोरखपुर में छह डिग्री, झांसी में आठ डिग्री और इलाहाबाद में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath