मैडोना, शॉन के बीच फिर शुरू हो रहा रोमांस

लॉस एंजेलिस, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व लोकप्रिय जोड़ी शॉन पेन और गायिका मैडोना के बीच रोमांस फिर से शुरू होने की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं।

दोनों को यहां एक पार्टी में एक-दूसरे के साथ का काफी आनंद लेते देखा गया।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, शॉन और मैडोना यहां गोल्डन ग्लोब्स की पूर्व संध्या पर ‘हेल्प हैती होम’ के समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के शुरू होते ही दोनों को बॉलरूम के बीचोंबीच एक टेबल पर साथ बैठे देखा गया।

‘ला विए एनर रोज’ प्रस्तुति देने के बाद 57 वर्षीया मैडोना ने कहा, “मैं शॉन से कहना चाहती हूं कि, पहली नजर में ही मुझे तुमसे प्यार हुआ था और आज मैं तुमसे उतना ही प्यार करती हूं।”

शॉन और मैडोना का लगभग तीन दशक पहले तलाक हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493