‘मिस्टर रोबोट’, ‘मोजार्ट इन द जंगल’ सर्वश्रेष्ठ धारावाहिक

लॉस एंजेलिस, 11 जनवरी (आईएएनएस)। यहां रविवार रात 73वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में ‘मिस्टर रोबोट’ व ‘मोजार्ट इन द जंगल’ ने सर्वश्रेष्ठ धारावाहिक का पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ धारावाहिकों की दौड़ में ‘मिस्टर रोबोट’ ने ‘एंपायर’, ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’, ‘नार्कोस’ और ‘आउटलैंडर’ को पीछ छोड़ दिया।

‘मोजार्ट इन द जंगल’ को सर्वश्रेष्ठ धारावाहिक(संगीत या हास्य श्रेणी) में सराहा गया। इसने यह पुरस्कार जीतने के क्रम में ‘कैजुअल’, ‘ओरेंज इज द न्यू ब्लैक’, ‘सिलीकॉन वैली’, ‘ट्रांसपेरेंट’ एवं ‘वीप’ को मात दी।

‘मोजार्ट इन द जंगल’ के लिए अभिनेता गेल गार्सिया बर्नाल ने धारावाहिक में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति (अभिनेता) का पुरस्कार भी जीता।

इसी श्रेणी में अभिनेत्री रशेल ब्लूम ने ‘क्रैजी एक्स-गर्लफ्रेंड’ ने पुरस्कार जीता। उनका मुकाबला लुइस ड्रेफस, जैमी ली कर्टिस, गिना रोड्रिगेज व लिली टॉमलिन से था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493