भोपाल में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की

भोपाल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह सैर पर निकले सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए अयोध्या नगर निवासी शालिग्राम सोमवार सुबह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर सैर पर निकले थे। उन्होंने दशहरा मैदान पहुंचने के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने उन्हें फौरन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, शालिग्राम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इस वजह से अवसाद में थे। अयोध्या नगर की पुलिस अधीक्षक रश्मि के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493