स्नूकर मास्टर्स में बिंघम से हारे चीन के जुनहुई

विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने 2011 में यह टूर्नामेंट जीता था और उन्हें इस साल के पहले दौर में विश्व विजेता स्टुअर्ट बिंघम से 4-6 से हार मिली।

हार से निराश डिंग ने मुकाबले के बाद कहा, “मैंने इस मुकाबले में पिछले मुकाबले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। मुझे नहीं पता कि आखिर मेरे साथ क्यों ऐसा हो रहा है?”

डिंग को पिछले महीने ब्रिटेन चैम्पियनशिप में भी पहले दौर में हारकर बाहर होना पड़ा था।

स्नूकर मास्टर्स में डिंग को हराने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए बिंघम ने कहा, “मैं आज काफी डरा हुआ था और किस्मत से मैं क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा। इस जीत से मैं आसमान पर हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493