आशीष सर्राफ एयरबस समूह के उपाध्यक्ष बने

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। एयरबस समूह ने आशीष सर्राफ को उद्योग विकास, रणनीतिक साझेदारी और ऑफसेट खंड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी।

सर्राफ इससे पहले टाटा सिकोस्र्की के साथ थे। नए पद पर वह समूह के भारतीय कारोबार को दिशा देंगे।

सर्राफ ने कहा, “एयरबस समूह का लक्ष्य भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ सोच को पूरा करने की दिशा में एक मानक की स्थापना करने वाली कंपनी बनना है। मैं कंपनी को अपने लक्ष्य पूरा करने और अपने देश को स्वदेशीकरण का लक्ष्य हासिल करने में मदद करने की उम्मीद करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493