महिला गोल्फ : अहमदाबाद में दावेदार होंगी वाणी

अहमदाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। साल की विजयी शुरुआत करने के बाद दिल्ली की गोल्फर वाणी कपूर की कोशिश हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के दूसरे चरण में भी जीत हासिल करने की होगी। प्रतियोगिता का दूसरा चरण 12 जनवरी से 14 जनवरी के बीच यहां खेला जाएगा।

वाणी इस समय काफी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने केन्सविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब में हुए प्रतियोगिता के पहले चरण में जीत हासिल की थी।

दूसरे चरण में हालांकि उनकी चुनौतियां भी कम नहीं होंगी। उन्हें प्रतियोगिता में किरण माटहारु और सानिय शर्मा से अच्छी चुनौती मिलेगी।

इंग्लैंड की किरण माटहारु प्रतियोगिता के पहले चरण के शुरू के दो राउंडों में शीर्ष पर रहीं थी लेकिन तीसरे राउंड में वह दूसरे स्थान पर रहीं थीं।

चंडीगढ़ की सानिया ने पहले चरण में भी शानदार खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था और दूसरे चरण में उनकी कोशिश आगे जाने की होगी।

पंचकुला की अमनदीप ड्रराल और कोलकाता की स्मृती मेहरा ने पहले चरण में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन अगले दौर में उनकी कोशिश अपने खेल में सुधार लाने की होगी।

इन सभी के अलावा जिन खिलाड़ियों पर निगाहें रहेंगी उनमें कोलकाता की नेहा त्रिपाठी, पुणे की श्वेता गलांडे, दिल्ली की मेहर अटवाल और अंकिता तिवारी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493