सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के पहले दौर में ही हारे पेस

सिडनी, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस यहां जारी 404,780 डॉलर इनामी सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के पुरुष युगल मैच के पहले दौर में सोमवार को हार मिली।

पेस फ्रांस के जेरेमी चार्डी के साथ खेल रहे थे। चार्डी और पेस को ब्राजील के मार्सेलो मेलो और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी ने एक घंटे आठ मिनट में 6-4, 6-4 से हराया।

पेस को अब साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में खेलना है, जहां वह मिश्रित युगल वर्ग के मौजूदा चैम्पियन हैं। पेस ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ बीते साल खिताब जीता था।

पेस के अलावा अन्य भारतीय सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना मंगलवार को अपना-अपना मैच खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493