किसान परेशान, सरकार जश्न में मशगूल : भाजपा

लखनऊ, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने राज्य की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि किसानों पर सूखे जैसी विपत्ति आई है, जबकि सरकार उनके आंसू पोंछने की बजाय सैफई महोत्सव के जश्न में मशगूल है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने सोमवार को बातचीत के दौरान कहा कि मौज-मस्ती में जुटी अखिलेश सरकार सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि से किसानों को दी जाने वाली राहत की रकम का एक तिहाई हिस्सा दबाए बैठी है।

उन्होंने कहा कि मुआवजे को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाली अखिलेश सरकार मुआवजा राशि का वितरण तो करे। विभिन्न मदों से 1094़ 73 करोड़ रुपये खजाने से निकाले गए, लेकिन वे बंटे या नहीं, यह जानकारी तक सरकार के पास नहीं है। वहीं लगभग 581़ 70 करोड़ रुपये खजाने से निकाले ही नहीं गए।

पाठक ने आरोप लगाया कि भ्रमित अखिलेश सरकार राज्य में कामकाज का बेहतर माहौल न बना पाने के कारण पहले से ही स्वीकृत बजट का अधिकांश हिस्सा खर्च नहीं कर पाई। एक बार फिर यह आंकड़ा सामने आने के बाद स्पष्ट हो गया कि सरकार की रुचि समाधान की बजाय मौज-मस्ती में है।

पाठक ने समय से आपदा राहत राशि न वितरण कर पाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि जो धन राहत के लिए आवंटित की गई है, उसका शीघ्र वितरण सुनिश्चि हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493