शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 109 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 109.29 अंकों की गिरावट के साथ 24,825.04 पर और निफ्टी 37.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,563.85 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 147.22 अंकों की गिरावट के साथ 24,787.11 पर खुला और 109.29 अंकों या 0.44 फीसदी गिरावट के साथ 24,825.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,961.88 के ऊपरी और 24,598.90 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में तेजी रही। रिलायंस (2.69 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.04 फीसदी), मारुति (1.51 फीसदी), एनटीपीसी (1.47 फीसदी) और आईटीसी (0.85 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे विप्रो (3.27 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स (3.13 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.77 फीसदी), भेल (2.57 फीसदी) और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (2.26 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 73.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,527.45 पर खुला और 37.50 अंकों या 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 7,563.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,605.10 के ऊपरी और 7,494.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 104.57 अंकों की गिरावट के साथ 10,887.69 पर और स्मॉलकैप 55.13 अंकों की गिरावट के साथ 11,596.84 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से चार सेक्टरों ऊर्जा (0.70 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.28 फीसदी), रियल्टी (0.25 फीसदी) और वाहन (0.10 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवा (1.37 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.10 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.06 फीसदी), वित्त (0.89 फीसदी) और बैंकिंग (0.79 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,225 शेयरों में तेजी और 1,581 में गिरावट रही, जबकि 124 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493