सोनी ने ईएसपीएन से मिलाया हाथ, लांच किए 2 नए खेल चैनल

मुम्बई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स इंडिया ने सोमवार को ईएसपीएन के साथ हाथ मिलाते हुए दो नए खेल चैनल-सोनी ईएसपीएल और सोनी ईएसपीएन एचडी लांच करने का ऐलान किया।

ये दोनों चैनल 17 जनवरी से शुरू हो जाएंगे।

इसके साथ सोनी ने खेलों के क्षेत्र में चार चैनलों-सोनी ईएसपीएन, सोनी ईएसपीएन एचडी. सोनी सिक्स और सोनी सिक्स एचडी के साथ अपनी भागीदारी बढ़ाई है।

सोनी ईएसपीएल पर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का प्रसारण होगा। इसके अलावा सोनी के चैनलों पर ला लीगा, सेरी-ए और एफए कप से लेकर यूरो-2016 के मैच भी प्रसारित किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493