दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम के कोच होंगे क्रॉफ्ट

केपटाउन, 11 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रॉबर्ट क्रॉफ्ट दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम के स्पिन कोच होंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रंखला के दौरान वह टीम को प्रशिक्षण देंगे। इस बात की घोषणा इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने की।

क्रॉफ्ट सहायक स्पिन गेंदबाजी कोच के तौर पर 12 दिन के लिए मौजूदा कोचिंग टीम के साथ जुड़ेंगे जिसमें ट्रेवर बेलिस, पॉल फारब्रेस, ओटिस गिब्सन, ग्राहम थोर्प शामिल हैं।

वह इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका जाएंगे।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस ने एक बयान में कहा है, “रॉबर्ट के पास घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है। वह खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यह खिलाड़ियों और कोचों के लिए अच्छा मौका है अपने विचारों को साक्षा करने का।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493