गुलाम अली कोलकाता पहुंचे

कोलकोता, 11 जनवरी (आईएएनएस)। प्रख्यात पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली अपना कार्यक्रम पेश करने के लिए सोमवार को कोलकोता पहुंच गए हैं। गुलाम अली अपने तय कार्यक्रम से एक दिन पूर्व यहां पहुंचे हैं।

उल्लेखनीय है कि शिव सेना के विरोध के बाद पिछले वर्ष मुंबई और पुणे में कार्यक्रम रद्द होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें राज्य में कार्यक्रम प्रस्तुत करने का प्रस्ताव दिया था।

प्रख्यात पाकिस्तानी गायक यहां अपने बेटे के साथ नेताजी इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम पेश करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ‘पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम’ के अध्यक्ष सुल्तान अहमद ने एनएससी बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अली की अगुवाई की।

ज्ञात हो कि शिव सेना द्वारा धमकी के बाद कार्यक्रम रद्द होने पर अली ने नवम्बर में निराशा व्यक्त की थी और कभी भी भारत न लौटने की बात कही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493