हार्बिन की सरकार ने सोमवार को कहा कि मालगाड़ी की शुरुआत 13 जून, 2015 को हुई थी। हार्बिन से रूस और पोलैंड होते हुए जर्मन शहर हैंबर्ग तक की अपनी प्रथम यात्रा में मालगाड़ी 1,300 कंटेनर माल अपने साथ ले गई थी।
हीलोंगजियांग प्रोविंशियल एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के आर्थिक शोध संस्थान के उपप्रमुख चेंग याओ ने कहा, “चीन के लोगों के लिए अब जर्मनी के बीयर, स्पेन के हैम और इटली के पिज्जा सुलभ हो गए हैं।”
मालगाड़ी को 9,820 किलोमीटर की यात्रा तय करने में 15 दिन लगते हैं, जो समुद्री मार्ग से छोटी और हवाई मार्ग से सस्ती साबित होती है।
सेवा का संचालन करने वाली कंपनी एचएओ लॉजिस्टिक्स के महाप्रबंधक तू शियाओयू ने कहा कि अधिकतर सामान इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे और वाहनों के हिस्से होते हैं।
चीन के दूसरे कई शहरों से भी यूरोप के लिए मालगाड़ी का संचालन किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath