बिहार : मांझी शुरू करेंगे ‘वाइन फॉर नीतीश कैबिनेट’ अभियान

पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) बिहार में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर एक अप्रैल से ‘वाइन फॉर नीतीश कैबिनेट’ अभियान प्रारंभ करेगा।

हम के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों को शराब की बोतलें भेजी जाएंगी।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि नीतीश की शराबबंदी केवल नौटंकी है। सरकार ऐसे फैसले ले रही है, जिसका क्रियान्वयन उसके बूते के बाहर की चीज है।

उन्होंने कहा, “नीतीश सरकार एक अप्रैल से बिहार में उस शराब की बिक्री पर रोक लगाने जा रही है जो भारत में बनी है। इसका सीधा मतलब है कि सरकार पूरी तरह से शराब पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहती क्योंकि इससे राजस्व घटेगा।”

मांझी ने नीतीश के देसी शराब प्रतिबंध लगाने के फैसले पर चुटकी लेते हुए कहा कि नीतीश अब चाहते हैं कि बिहार के बच्चों को विदेशी शराब की लत लगे।

मांझी ने बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493