चीन : 5 साल में सूख रहा दांपत्य जीवन का रस

पेकिंग विश्वविद्यालय और चीन की डेटिंग वेबसाइट बाइहे डॉट कॉम द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के नतीजे रविवार को जारी किए गए। इसमें पाया गया कि विवाह को लेकर सर्वाधिक असंतुष्टि उन जोड़ों में देखी गई, जिनकी शादी को तीन से पांच साल हो चुके हैं। इनमें 11.1 फीसदी ने कहा कि वे अपने/अपनी साथी से घृणा करते/करती हैं। 8.9 फीसदी ने कहा कि अगर दोबारा मौका मिले तो वे जिंदगी में कभी शादी न करें।

विवाह संबंधों में वफादारी में भी कमी देखी गई। 20 फीसदी पुरुष प्रतिभागियों ने कहा कि उनके विवाहेत्तर संबंध हैं। कुछ लोगों को ताज्जुब हो सकता है, लेकिन सच्चाई यह है कि इतनी ही फीसदी महिलाओं ने भी कहा कि उनके विवाहेत्तर संबंध हैं। सर्वेक्षण में पाया गया कि 10 जोड़ों में से एक जोड़े ने एक-दूसरे के साथ बेवफाई की है।

सर्वेक्षण में पाया गया कि चीनी महिलाएं वैवाहिक जीवन में अधिक दबाव महसूस करती हैं और कम खुश हैं। इसकी वजह बाहर के काम और घरेलू जीवन में तालमेल बिठाने में आने वाली दिक्कतें हैं।

सर्वेक्षण से पता चला कि 29.04 फीसदी महिलाएं अकेले अपने बच्चों की देखभाल करती हैं। केवल 2.1 फीसदी ने कहा कि उनके पति ने बच्चे को बड़ा करने में कोई भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493