पठानकोट हमला : पाकिस्तानी तार की जांच कर रही आईएसआई

इस्लामाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी, इंटर सर्विसिस इंटेलिजेंस (आईएसआई) और सैन्य खुफिया शाखा पठानकोट के वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकी हमले से जुड़े पाकिस्तानी तार की जांच में मदद कर रही है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की सोमवार की रपट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल (जेआईटी) में सैन्य खुफिया शाखा और खुफिया ब्यूरो शामिल हैं।

रपट में कहा गया है कि जेआईटी के गठन का फैसला ‘कुछ दिन पहले’ शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया था।

पाकिस्तान की समाचार रपटों में शुक्रवार को बताया गया था कि शरीफ ने भारत की तरफ से पठानकोट हमले से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों के बारे में दिए गए सबूतों की जांच करने का निर्देश इंटेलिजेंस ब्यूरो को दिया था।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से जुड़े एक सूत्र कहा है, “नवाज पठानकोट मामले की तह तक पहुंचने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ से भी बात की और जेआईटी के गठन पर उन्हें भी साथ लिया।”

रपट में कहा गया है कि नवाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वादा किया है कि पाकिस्तान मामले की जांच करेगा और इसके नतीजों को सार्वजनिक करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493