उप्र : खमरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में नरकंकाल बरामद

पुलिस के अनुसार, खमरिया चौकी क्षेत्र के मटरिया गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी रानी देवी 30 वर्ष बीते पंद्रह दिनों से लापता थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रानी देवी की मां पराना देवी ने ईसानगर थाने में दर्ज कराई थी। तब से रानी देवी की तलाश की जा रही थी। इस बीच गांव के पड़ोस की गन्ने के खेत से एक नर कंकाल बरामद हुआ। कंकाल के पास कुछ कपड़े जर्जर हालत मंे मिले हैं।

कंकाल मिलने की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे वहीं सूचना पाकर खमरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लापता महिला के परिजनांे को घटना स्थल पर बुलाया जहां लापता महिला के परिजनों ने कंकाल की शिनाख्त कपड़ांे के आधार पर रानी के रूप में की। पुलिस ने बरामद कंकाल को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493