इराक में मॉल में आत्मघाती हमला, 7 की मौत

बगदाद ऑपरेशन्स कमांड के मेजर जनरल अब्दुल आमिर अल-शिमरी ने कहा कि बगदाद के अल-जदीदा जिले के अल-जावहरा मॉल के बाहर एक कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद दो आत्मघाती हमलावर मॉल में घुसे।

आत्मघाती हमलावर जैसे ही मॉल में घुसे। सुरक्षाकर्मियों ने उनमें से एक पर गोली चला दी, जिसके बाद आत्मघाती विस्फोट हो गया।

अल-शिमरी ने संवाददाताओं को बताया कि दूसरे आत्मघाती हमलावर ने भी स्वयं में विस्फोट करना चाहा।

सैन्य सूत्रों ने पहले बताया था कि हमलावर कुछ नागरिकों को बंधक बनाकर शॉपिंग सेंटर में घुसे।

आंतरिक मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि दोनों आत्मघाती हमलावरों को मार गिराने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मॉल पर एक बार फिर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493