लखनऊ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह गुनगुनी धूप रही, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और गुनगुनी धूप निकलेगी। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। दिन में हल्की धुंध का असर भी दिखेगा।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, कानपुर में पांच डिग्री, गोरखपुर में 5.2 डिग्री, झांसी में छह डिग्री और इलाहाबाद में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath