पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में मंगलवार सुबह राहत देने वाली धूप रही। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में दिन व रात के तापमान में अंतर अधिक होने तथा रात को कोहरा रहने के आसार जताए हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं, पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, भागलपुर में 9.2 डिग्री और गया में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिन पहले सोमवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री, भागलपुर में 24.6 डिग्री व गया में 25़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath