नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्का कुहासा देखा गया। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। इसी समय दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath