रिचर्डस से आगे निकले रोहित

पर्थ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित ने मंगलवार को यहां जारी पहले एकदिवसीय मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन बनाए। इससे पहले आस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्डस के नाम था।

रिचर्डस ने 1979 में मेलबर्न में 153 रनों की नाबाद पारी खेली थी। तीसरे क्रम पर इंग्लैंड के इयान बेल हैं, जिन्होंने बीते साल होबार्ट में 141 रन बनाए थे।

रोहित आस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस क्रम में रोहित ने युवराज सिंह का रिकार्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने 2004 में सिडनी में 139 रन बनाए थे।

रोहित 2015 में मेलबर्न में 138 रनों की पारी भी खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493