उत्तरी नाइजीरिया में बोको हरम के आतंकवादियों ने 5 की हत्या की

इस साल मदागली इलाके में यह पहला हमला है। पिछले साल 28 दिसम्बर को दो आत्मघाती हमलावरों ने यहां हमला किया था, जिसमें 17 लोगों की जान गई थी और अन्य 41 लोग घायल हुए थे।

स्थानीय नागरिक अबु मलिक ने बताया कि हमला रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। उन्होंने बताया, “उन्होंने पांच लोगों को मार दिया और कई घरों को आग लगा दी।”

नेशनल असेंबली में मदागली/मिचिका संघीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अदामु कमाले ने हमले की निंदा करते हुए इलाके में और अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश दिए हैं।

मदागली वासियों ने इलाके में और अधिक जवानों की तैनाती की मांग की थी, जिसके कुछ दिनों बाद ही यह हमला हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493