इस्तांबुल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इस्तांबुल के सुल्तानअहमत जिले में मंगलवार को एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह जिला पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया कि अन्य जिलों में भी विस्फोट की आवाजें सुनी गईं।
घायलों में जर्मनी के भी कई पर्यटक बताए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath